व्यक्ति या तो पहले भारत का नागरिक रहा हो, या उसके माता या पिता भारतीय नागरिक रहे हों। पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, अफगानिस्तान और ईरान कुछ ऐसे देश हैं, जहां के भारतीय मूल के लोगों को यह सुविधा नहीं मिल सकती।
ओसीआई एक तरह से भारत में जीवन भर रहने, काम करने और सभी तरह के आर्थिक लेन-देन करने की सुविधा देता है, साथ ही ओसीआई धारक व्यक्ति जब चाहे बिना वीजा के भारत आ सकता है। ओसीआई कार्ड जीवन भर के लिए मान्य होता है।
ये भी पढ़ें : इस चैनल को बनाया नॉलेज पाने का जरिया, पहले ही प्रयास में बनीं IAS ऑफिसर
भारतीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, ओसीआई कार्ड के धारकों के पास भारतीय नागरिकों की तरह सभी अधिकार हैं लेकिन चार चीजे वे नहीं कर सकते...
- चुनाव नहीं लड़ सकते।
- वोट नहीं डाल सकते।
- सरकारी नौकरी या संवैधानिक पद पर नहीं हो सकते।
- खेती वाली जमीन नहीं खरीद सकते।
विदेश से आने वाले लोगों को 90 दिन से अधिक भारत में रहने पर पुलिस में रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है लेकिन ओसीआई कार्ड धारक को इससे छूट मिल जाती है। भारतीय गृह मंत्रालय के मुताबिक अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों को ओसीआई कार्ड जारी किया जा चुका है।