फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट 2021: 10वीं-12वीं के परिणाम की तारीख जारी, जानिए पूरा अपडेट

Sat, 19 Jun 2021 07:40 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम 20 जुलाई तक जारी किए जाएंगे। वहीं, बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के आखिर तक जारी करेगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख जारी कर दी है। बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम 20 जुलाई तक जारी किए जाएंगे। वहीं, बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के आखिर तक जारी करेगी। आपको बता दें कि बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया जारी की थी। अब बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की डेट की घोषणा की गई है।

विज्ञापन

 

सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 7 जून को दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इन परीक्षाओं को लोगों से फीडबैक के बाद रद्द किया गया था। पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 10वीं के छात्रों के रिजल्ट के लिए 50:50 फॉर्मुला और 12वीं कक्षा के छात्रों के रिजल्ट के लिए 40:60 फॉर्मुला तैयार किया है। दसवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए छात्रों की नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा और 10वीं में आंतरिक मूल्यांकन को ध्यान में रखा जाएगा। वहीं, बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के रिजल्ट के लिए 10वीं में जिन चार विषयों में सबसे ज्यादा नंबर मिले होंगे, उनका वेटेज 40 फीसदी और 11वीं एवं 12वीं के इंटरनल नंबर और प्रैक्टिकल का वेटेज 60 फीसदी रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें