WBBSE Exam 2023: 6,98,628 परीक्षार्थी होंगे शामिल
WBBSE ने आधिकारिक वेबसाइट पर 13 फरवरी को कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड 2023 जारी किया। छात्रों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड और वैलिड आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। डब्ल्यूबीबीएसई के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने कहा कि दार्जिलिंग, कर्सियांग और कलिम्पोंग के 68 परीक्षा केंद्रों में 9,500 छात्र परीक्षा देंगे। कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 6,98,628 परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। गांगुली ने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी होगी और बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम 2023 मई के अंत तक घोषित होने की उम्मीद है।