नोटिस जारी
सरकार की ओर से जारी किए दिए नोटिस में बताया गया है कि ऐसी सूचना प्राप्त हुई है कि कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। ऐसी किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए कुछ स्थानों पर इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, वॉइस कॉल, एसएमएस और अखबारों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है।
कल से शुरू होंगी दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं
पश्चिम बंगाल में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा जिसे आम तौर पर माध्यमिक परीक्षा भी कहा जाता है का आयोजन 7 से 16 मार्च, 2022 के बीच किया जा रहा है। अनुमान के मुताबिक इस बार दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 6,21,931 छात्राएं और 4,96,890 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा के लिए राज्यभर में 4,194 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। बीते साल कोरोना महामारी के कारण राज्य में परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था।
छात्राओं की संख्या ज्यादा
पश्चिम बंगाल में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इस साल भी छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। पिछली बार दसवीं की परीक्षा में 5,53,573 छात्राएं और 4,43,304 छात्र शामिल हुए थे।
सभी केंद्र पर आइसोलेशन रूम
कोरोना संक्रमण से सावधानी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर आइसोलेशन रूम की व्यवस्था की है। अगर किसी छात्र या छात्रा को बुखार या अन्य कोई समस्या होती है, तो उनके लिए यह सुविधाजनक होगा।