17 नवंबर से शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन
सूत्रों के मुताबिक, दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू होने की संभावना है। साथ ही, प्रारंभिक साक्षात्कार सूची (Preliminary Interview List) भी जल्द जारी की जाएगी।
यह परीक्षा 14 सितंबर को कक्षा 11 और 12 के असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। राज्यभर में 478 परीक्षा केंद्रों पर करीब 2 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। यह परीक्षा पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों में असिस्टेंट टीचर की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
WBSSC SLST ग्रुप C और D भर्ती प्रक्रिया जारी
पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन ने स्कूल लेवल सेलेक्शन टेस्ट प्रथम चरण भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत ग्रुप सी और ग्रुप डी वर्गों में कुल 8,477 गैर-शैक्षणिक (Non-Teaching) पदों को भरा जाएगा। इनमें 2,989 पद क्लर्क के लिए और 5,488 पद ग्रुप डी श्रेणी के लिए हैं। इस परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 में किया जाएगा, हालांकि सटीक तिथियां अभी घोषित नहीं की गई हैं।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PH) उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है।