फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBPSC Civil Services Prelims 2023: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 23 Dec 2023 01:24 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBPSC Civil Services Prelims 2023 Answer Key: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
wbpsc - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBPSC Civil Services Prelims 2023 Answer Key: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार पश्चिम बंगाल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेंगे। पश्चिम बंगाल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार डब्ल्यूबीसीएस प्रीलिम्स उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड करने के बाद उत्तरों की दोबारा जांच कर सकते हैं।

डब्ल्यूबीसीएस प्रीलिम्स उत्तर कुंजी 2023 से जिन उम्मीदवारों को कोई आपत्ति है, वे 30 दिसंबर से 05 जनवरी 2024 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डब्ल्यूबीसीएस प्रीलिम्स उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन जारी की गई है। डब्ल्यूबीपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 16 दिसंबर, 2023 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

WBPSC CSE ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले डब्ल्यूबीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज डब्ल्यूबीपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक 2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी

  • यहां उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

  • अब पेज डाउनलोड करें।

  • एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें