फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग: सिविल सेवा परीक्षा और अन्य परीक्षाएं स्थगित, पढ़िए नोटिस

Wed, 28 Apr 2021 01:15 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा और अन्य परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी ( फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने सूबे में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि के कारण सिविल सेवा परीक्षा और अन्य परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आयोग ने 7 मई से 30 जून तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इसे लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। आयोग ने ऑफिशियल नोटिस पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग  की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जारी किया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-काेरोना का कहर: आईसीएआई ने स्थगित की सीए की 21 व 22 मई से शुरू होने वाली परीक्षाएं


सूबे की सरकार के साथ परामर्श के बाद आयोग ने लिखित परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है।  पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस मेन एग्जामिनेशन 17 मई, 18 मई, 19 मई और 21 मई को आयोजित होना था। जबकि पश्चिम बंगाल ऑडिट एवं अकाउंट सर्विस भर्ती (प्रीलिम्स) परीक्षा 2020 का आयोजन 13 जून को होना था। आयोग ने सूबे में कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए मई से लेकर जून तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बंगलूरू यूनिवर्सिटी: कोरोना की वजह से ऑनलाइन होंगी स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाएं


हालांकि, अभी आयोग की तरफ से स्थगित परीक्षाओं की तारीख तय नहीं की गई है। आयोग का कहना है कि स्थगित परीक्षाओं की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। इससे पहले भी सूबे में सिविल सेवा परीक्षा स्थगित हुई थी। आयोग ने पहले 15 मई तक सिविल सेवा और अन्य परीक्षाओं को स्थगित किया था।  बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा आया है। जिसकी वजह से कई सूबों में कॉलेज और विश्वविद्यालयों को फिर से बंद कर दिया गया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। वहीं, स्कूलों की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है, ताकि संक्रमण न फैले। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। कई प्रशासनिक परीक्षाएं भी इस दौरान स्थगित की गई हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें