आईसीएआई द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि स्थिति पर पुनर्विचार करने के बाद ही नई तिथियों का एलान किया जाएगा। नई तारीखों का एलान परीक्षा से 25 दिन पहले किया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सीए इंटरमीडिएट और फाइनल की परीक्षाओं को स्थगित करने की फैसला किया है। आईसीएआई द्वारा जारी अधिसूचना में यह कहा गया है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बता दें दोनों परीक्षाएं क्रमश: 21 और 22 मई से शुरू होनी वाली थी।
विज्ञापन
जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि स्थिति पर पुनर्विचार करने, गृहमंत्रालय की गाइडलाइन्स, केंद्री और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए नई तिथियों का एलान किया जाएगा। नई तारीखों का एलान परीक्षा से 25 दिन पहले किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आईसीएआई की वेबसाइट www.icai.org को नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।