WBJEE टॉपर
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा में मोहम्मद साहिल अख्तर ने टॉप किया है, जबकि सोहम दास दूसरे और सारा मुखर्जी तीसरे स्थान पर रहीं। सोहारतो दंदोपाद चौथे और अयान गोस्वामी पांचवें नंबर पर रहे।
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का पास प्रतिशत इस बार 99.4 रहा है। WBJEE 2023 में 91,974 पुरुष, 32,944 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर सहित 1,24,919 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा 306 केंद्रों पर हुई थी।
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने एक ट्वीट में कहा, "पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2023 आज घोषित किया गया। सफल छात्रों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।