फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBCS Pre Admit Card Out: डब्ल्यूबीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 01 Dec 2023 07:10 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBCS Prelims Exam Admit Card Out: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBCS Prelims Admit Card: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) ने पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

WBPSC WBCS परीक्षा तिथि

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) की तरफ से 16 दिसंबर 2023 (शनिवार) को डब्ल्यूबीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को डब्ल्यूबीसीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंटआउट लेना होगा। डब्ल्यूबीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी बोर्ड द्वारा साझा नहीं की जाएगी। 

WBPSC WBCS परीक्षा पैटर्न

डब्ल्यूबीपीएससी डब्ल्यूबीसीएस चयन प्रक्रिया 2023 में दो लिखित परीक्षाएं प्रीलिम्स, मेन और इंटरव्यू शामिल हैं। लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। डब्ल्यूबीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार की होगी। डब्ल्यूबीपीएससी मुख्य परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार और पारंपरिक प्रकार दोनों प्रकार में होगी। पश्चिम बंगाल सिविल सेवा पदों के लिए शॉर्टलिस्ट होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में अर्हता प्राप्त करनी होगी।

विज्ञापन

डब्ल्यूबीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक कोलकाता और बाहरी केंद्रों के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर फोटो पहचान प्रमाण पत्र, दो तस्वीरों की प्रतियां, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस और ई-एडमिट का प्रिंटआउट ले जाना होगा। आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि सत्यापन के दौरान WBCS एडमिट कार्ड की सॉफ्ट कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें