फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBBSE 10th Result 2024: कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, 86.31 फीसदी छात्र हुए पास; यहां से करें चेक

Thu, 02 May 2024 10:02 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBBSE Madhyamik Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबासइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
विज्ञापन
WBBSE Madhyamik Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBBSE Madhyamik Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने आज 2 मई, 2024 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- (wbbse.wb.gov.in.) के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, लिंग-वार उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और पूरक परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी हैं।

इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं में कुल 86.31 फीसदी छात्र पास हुए। वहीं इस साल टाॅप 10 में कुल 57 छात्र शामिल हैं।

इस साल चंद्रचूड़ सेन ने किया टॉप
इस साल चंद्रचूड़ सेन ने कक्षा 10वीं में 693 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं 692 (98.86%) अंक हासिल कर श्यामप्रिया गुरु दूसरे स्थान पर रही। उदयन प्रसाद, पुष्पिता बासुरी और नायरित रंजन पॉल 691 (98.71%) नंबर प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं। 

इस साल कितने छात्र हुए पास?
पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक परीक्षा का आयोजन इस बार 2 फरवरी से 12 फरवरी तक राज्य भर में निर्धारित एग्जाम सेंटर पर किया गया था। इस बार पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक में कुल 86.31 फीसदी लड़कियां और लड़के पास हुए हैं। 10वीं बोर्ड एग्जाम में कुल 9,12,598 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 4,03,900 लड़के और 5,08,698 लड़कियां शामिल रहीं. कुल 7,64,252 छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करें:
  • WBBSE की आधिकारिक साइट (wbbse.wb.gov.in.) पर जाएं।
  • होम पेज पर WBBSE माध्यमिक रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें
  • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम अगले पृष्ठ पर प्रदर्शित होगा
  • इसका परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें