संयुक्त प्रेस वार्ता में उन्हें माध्यमिक (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की इस साल की परीक्षा के टाइम टेबल पर अपने फैसले की घोषणा करनी थी। क्योंकि, इससे पहले मुख्यमंत्री की ओर से परीक्षाओं का आयोजन किए जाने की बात कही गई थी। हालांकि, परीक्षाओं के मसले पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गठित बुधवार को विशेषज्ञ समिति को 72 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। राज्य सरकार विशेषज्ञ समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट का मूल्यांकन करेगी और फिर उसके आधार पर अंतिम निर्णय किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :
सरकारी भर्ती : इस सूबे की बिजली कंपनियों में 2370 से ज्यादा पदों पर नौकरियां, स्नातक भी करें आवेदन
हालांकि, परीक्षाओं पर निर्णय में ज्यादा समय नहीं लगेगा, क्योंकि बोर्ड छात्रों के तनाव को कम करना चाहता है। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में क्रमशः अगस्त के दूसरे सप्ताह और जुलाई के अंतिम सप्ताह में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा आयोजित की जाएंगी है। साथ ही केवल अनिवार्य और महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा ली जाएगी। स्कूलों को अतिरिक्त विषयों के लिए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंक देने के लिए निर्देशित किया गया था।