चूहे वाली घटना से मिला सबक: बड़ा चूहा कोने में घेरा तो क्या हुआ?
पुतिन की आत्मकथा के अनुसार, वे बचपन में अक्सर सीढ़ियों पर चूहों का पीछा करते थे, उन्हें भगाते थे।
- एक बार जब पुतिन नें एक बड़े चूहे को कोने में घेर लिया, तो वह उल्टा उन्हीं की तरफ झपट पड़ा।
- पुतिन के मुताबिक, इस घटना ने उन्हें एक सबक सिखाया कि जब आप किसी को कोने में धकेलते हैं, तो आपको उसके पलटवार के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
कहां से की स्कूली पढ़ाई?
व्लादिमीर पुतिन ने 1960 से 1968 तक लेनिनग्राद के प्राथमिक विद्यालय नंबर 193 में पढ़ाई की। आठवीं कक्षा के बाद उन्होंने हाई स्कूल नंबर 281 में प्रवेश लिया। यह स्कूल रसायन विज्ञान पर विशेष ध्यान देने वाला स्कूल था।
पुतिन के पास कौन सी डिग्री?
स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उनकी उच्च शिक्षा का मुख्य क्षेत्र कानून रहा। उनकी आधिकारिक जीवनी के अनुसार, उन्होंने 1970 में लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी (अब सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी) के विधि संकाय में दाखिला लिया। उन्होंने 1975 में इस विश्वविद्यालय के विधि संकाय से स्नातक किया।
विश्वविद्यालय के बाद क्या किया?
पुतिन कम उम्र से ही सोवियत संघ की सुरक्षा एजेंसी केजीबी में काम करना चाहते थे। 1975 में लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने केजीबी में सेवा शुरू की। बाद में 1985 से 1990 तक उन्होंने पूर्वी जर्मनी में काम किया।
बाद में पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग माइनिंग इंस्टीट्यूट से अर्थशास्त्र में कैंडिडेट ऑफ साइंसेज की उपाधि प्राप्त की। यह सोवियत/रूसी वैज्ञानिक डिग्री व्यवस्था की शोध उपाधि है, जिसकी तुलना कई अंतरराष्ट्रीय संदर्भों में PhD स्तर की डिग्री से की जाती है।
यह भी पढ़ें: चीन की इस यूनिवर्सिटी से पढ़ें हैं शी जिनपिंग? गांव में गुजरा बचपन, जानें राष्ट्रपति बनने तक का सफर