फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी टीईटी नवंबर 2026: हिमाचल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; कितन लगेगा शुल्क और कैसे करें पंजीकरण?

Sat, 12 Sep 2026 12:16 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एचपी टीईटी नवंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 3 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित होगी। यहां आप आवेदन शुल्क और पंजीकरण का तरीका जान सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 अक्तूबर 2026 है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


HP TET 2026 की लिखित परीक्षा 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने नवंबर सत्र के लिए परीक्षा की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी थी।
 
आयोजन तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 11 सितंबर 2026
बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 3 अक्तूबर 2026, रात 11:59 बजे तक
विलंब शुल्क के साथ आवेदन 4 से 8 अक्तूबर 2026, रात 11:59 बजे तक
विलंब शुल्क 600 रुपये
ऑनलाइन सुधार विंडो 9 से 12 अक्तूबर 2026, रात 11:59 बजे तक
बोर्ड कार्यालय में श्रेणी/उपश्रेणी में सुधार 15 अक्तूबर 2026 तक
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि संबंधित परीक्षा से 4 दिन पहले
एचपी टीईटी नवंबर 2026 परीक्षा 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026

एक से अधिक विषय के लिए अलग आवेदन

अगर कोई उम्मीदवार एक से अधिक शिक्षण विषय या श्रेणी के लिए टीईटी देना चाहता है, तो उसे हर श्रेणी के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके साथ प्रत्येक श्रेणी के लिए निर्धारित शुल्क भी अलग से जमा करना होगा।

विज्ञापन

एचपी टीईटी 2026 में ये विषय शामिल

हिमाचल प्रदेश में एचपी टीईटी 2026 की परीक्षा 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी। परीक्षा टीजीटी (कला, चिकित्सा और गैर-चिकित्सा), टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत, जेबीटी, पंजाबी, उर्दू और विशेष शिक्षक टीईटी श्रेणियों के लिए होगी।

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क

एचपी टीईटी 2026 के लिए सामान्य वर्ग और उसकी उप-श्रेणियों (पीएचएच को छोड़कर) के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी और शारीरिक रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 700 रुपये है। विलंब शुल्क अवधि में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क के अलावा 600 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • HP TET November 2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  • जिस TET विषय/श्रेणी के लिए परीक्षा देनी है, उसे चुनें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और अंत में फॉर्म जमा कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें