फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश रद्द

Fri, 25 Dec 2020 01:38 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
uttrakhand education department - फोटो : uttrakhand education department
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार ने अगले साल होने वालो बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के हित में बड़ा फैसला किया है। राज्य के शिक्षा विभाग ने कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद रहने से बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी न कर सके विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश के दौरान तैयारी करने की सुविधा देने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

इसके लिए राज्य सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी जिलों में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश के दौरान स्कूल खुले रखने और संबंधित शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला इस बात को ध्यान में रखकर किया गया है कि बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पहले छात्र सिलेबस पूरा कर सकें।  

राज्य सरकार ने इस संबंध में 24 दिसंबर, 2020 को एक आदेश जारी किया है। आदेश में शिक्षा विभाग ने कहा कि शीतकालीन अवकाश के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं के शिक्षक स्कूल में मौजूद रहेंगे, जबकि अन्य कक्षाओं के शिक्षकों को स्कूल आने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, जिला मजिस्ट्रेट मौसम और कोविड संक्रमण की स्थिति के आधार पर स्कूल बंद करने पर भी विचार कर सकते हैं। यह आदेश राज्य के सरकारी स्कूल के साथ ही सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के लिए भी लागू होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें