Uttarakhand Board Results 2020: उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड 25 से 30 जुलाई के बीच दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। यह जानकारी शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने दी है। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://ubse.uk.gov.in/ है।
इस साल उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में 2 लाख 71 हजार 415 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें से दसवीं कक्षा में 1 लाख 50 हजार 289 परीक्षार्थी बैठे थे और बारहवीं में 1 लाख 21 हजार 126 विद्यार्थी बैठे थे। 1334 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं संपन्न कराई गई थी।
इसे भी पढ़ें-जानिए कब तक कर सकते हैं JEE,NEET और NET की परीक्षाओं के आवेदन में सुधार?
पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 76.43 फीसदी रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत लड़कियों की तुलना में ज्यादा रहा था। 82.47 फीसदी लडके पास हुए थे जबकि 70.60 फीसदी लड़कियां पास हुई थी। हालांकि, बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा से पहले बोर्ड की तरफ से आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस साल कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते रिजल्ट जारी होने में देरी हो रही है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की साइट विजिट करें। इसके बाद वहां दिए गए लिंक (एक्टिव होने के बाद) पर क्लिक करें और अपना विवरण डालें। रोल नंबर और जन्मतिथि आदि विवरण डालने के बाद विद्यार्थियों का रिजल्ट स्क्रिन पर खुल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- WBCHSE HS 12th Result 2020: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का परिणाम, 90.13 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल