फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam 2024: यूपी-बिहार के बाद उत्तराखंड बोर्ड ने भी जारी की डेटशीट, देखें 10वीं-12वीं का एग्जाम शेड्यूल

Sat, 30 Dec 2023 12:59 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UK Board Date Sheet 2024 : उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand Board Exam 2024: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UBSE 2024 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

उत्तराखंड बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक चलेगी। जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी 2024 तक चलेगी। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं कुल 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी। यूके बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। जबकि बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा समय से 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा।

UK Board Exam परीक्षा टाइमिंग

शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन

  • उत्तराखंड बोर्ड की तरफ से 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी को हिंदी के पेपर के साथ शुरू होगी, जबकि 16 मार्च 2024 को सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ खत्म होगी। 
  • इसी तरह उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा भी 27 फरवरी को हिंदुस्तानी संगीत पेपर के साथ शुरू होगी। जबकि 16 मार्च 2024 को बिजनेस के पेपर के साथ खत्म होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें