शिक्षक छात्र नामांकन, मध्याह्न भोजन योजना के अनुसार खाद्य सुरक्षा भत्ते और मुफ्त पुस्तकों के वितरण से संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यालयों को खोला जा रहा है। वहीं कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक के लिए अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि 1 जुलाई से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को भी खोलने की संभावना जताई जा रही है।