फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैम 2021 : कल जारी होगी आईआईटी और आईआईएससी में दाखिले की पहली सूची

Tue, 15 Jun 2021 10:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आधिकारिक वेबसाइट के उपलब्ध सूचना के अनुसार, दूसरी सूची एक जुलाई को और तीसरी और अंतिम सूची 16 जुलाई, 2021 को जारी की जाएगी। बता दें कि आईआईटी और आईआईएससी में जैम 2021 के माध्यम से प्रवेश 20 जुलाई, 2021 तक बंद हो जाएंगे। 
 
विज्ञापन
जैम 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईएससी यानी भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु की ओर से 16 जून, 2021 को जैम 2021 की पहली प्रवेश सूची जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने जैम 2021 के लिए पंजीकरण किया है, वे पहली प्रवेश सूची जैम की आधिकारिक साइट jam.iisc.ac.in पर देख सकते हैं। जैम 2021 के तहत प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए पहली प्रवेश सूची परीक्षा आयोजक संस्थान द्वारा प्रवेश पत्र में दिए गए वरीयता क्रम और मेरिट सूची में संबंधित रैंक को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट के उपलब्ध सूचना के अनुसार, दूसरी सूची एक जुलाई को और तीसरी और अंतिम सूची 16 जुलाई, 2021 को जारी की जाएगी। बता दें कि आईआईटी और आईआईएससी में जैम 2021 के माध्यम से प्रवेश 20 जुलाई, 2021 तक बंद हो जाएंगे। 

प्रवेश की पहली सूची की घोषणा के बाद, आयोजन संस्थान द्वारा संबंधित उम्मीदवारों को सूचना भेजी जाएगी। इन उम्मीदवारों को स्वीकृति फॉर्म जमा करने के साथ ही, अग्रिम सीट बुकिंग शुल्क सामान्य / ओबीसी - एनसीएल / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 10,000/- और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 5000/- रुपये राशि का भुगतान करना होगा। यह राशि प्रवेश संस्थान को हस्तांतरित कर दी जाएगी और इसे पंजीकरण के समय संस्थान शुल्क के तौर पर समायोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला

विज्ञापन

परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार, आईआईटी, आईआईएससी के एमएससी (दो वर्षीय), संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी दोहरी डिग्री, एकीकृत पीएचडी और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में अपनी मेरिट और पसंद के आधार पर प्रवेश पा सकते हैं। आवेदन के लिए, जैम ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रणाली वेबसाइट (JOAPS) में लॉग इन करने पर, उम्मीदवार को आवश्यक जानकारी भरनी होगी है, जैसे शैक्षणिक योग्यता, अंकों का प्रतिशत / सीजीपीए, श्रेणी, शारीरिक विषमता स्थिति इत्यादि सहित। 

इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश 
आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईटी भिलाई, आईआईटी भुवनेश्वर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी धनबाद, आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी मंडी, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी पटना, आईआईटी रुड़की, आईआईटी रोपड़, आईआईटी तिरुपति, आईआईटी वाराणसी आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें