फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : बोर्ड ने जारी किया पूरक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम, 18 सितंबर से दो पालियों में होंगे एग्जाम

Wed, 15 Sep 2021 08:09 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board: माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर 13 सितंबर को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की पूरक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह कार्यक्रम बोर्ड द्वारा मंगलवार को देर रात जारी किया गया है। इसके मुताबिक 18 सितंबर से शुरू होने वाली पूरक परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 10:15 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक होंगी। परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों का प्रश्न पत्र दे दिया जाएगा। प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए परीक्षार्थियों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि जारी कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा 12 दिनों में वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 दिनों में पूरी हो जाएंगी।

विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर 13 सितंबर को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करने होंगे। अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र, दिशा-निर्देशों आदि की जांच करनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यह खबर पढ़ सकते हैं - UP Board Admit Card: यूपी बोर्ड अंक सुधार परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन

1031 विद्यार्थियों की होगी परीक्षा, सीसीटीवी से होगी निगरानी
बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से यूपी बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद विद्यार्थियों का परिणाम मूल्यांकन मानदंड के आधार पर जारी किया गया। इन परिणामों से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए पूरक परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होगी। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए राज्यस्तरीय कमांड सेंटर के साथ ही हर जिले में कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है। परीक्षा की ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। वहीं परीक्षा के बाद सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी जमा कराए जाएंगे। बता दें कि इस बार जिले में कुल 1031 विद्यार्थियों ने पूरक परीक्षा के लिए आवेदन किया है। जिसमें से 390 विद्यार्थी हाईस्कूल के और इंटर के 641 विद्यार्थी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें