Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड रिजल्ट पर ताजा अपडेट
बिहार में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 01 मार्च से 15 मार्च तक चली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटर का टॉपर वेरिफिकेशन पूरा हो गया है, ऐसे में संभव है कि बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। वहीं कक्षा 10वीं का रिजल्ट महिने के आखिर में जारी हो सकता है। इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में करीब 13,04,352 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 6,26,431 लड़कियां और 6,77,921 लड़के थे।
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर ताजा अपडेट
यूपी बॉर्ड ने भी कॉपी चेकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कॉपियों की चेकिंग 31 मार्च को पूरी हो जाएगी। उसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 2023 में एक ही दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया गया था और बोर्ड ने टाॅपर्स लिस्ट भी जारी थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी दोनों कक्षाओं के परिणाम एक ही दिन जारी किए जाएंगे।
UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट पर ताजा अपडेट
उत्तराखंड में शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, 27 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा और 10 अप्रैल, 2024 तक चलेगा। उत्तराखंड बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड बोर्ड 30 अप्रैल, 2024 को कक्षा 10वीं और 12वींं का परिणाम घोषित करेगा।
हालांकि तीनों ही राज्यों में बिहार में सबसे पहले कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बिहार बॉर्ड यूपी बॉर्ड से पहले कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है।