यूपी टेट के परिणाम फरवरी में होने थे जारी
यूपीबीईबी विशेष रूप से, ये परिणाम फरवरी में जारी करने वाला था, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव के कारण परिणाम जारी करने की योजना को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अब चुनाव संपन्न हो चुके हैं और 25 मार्च को मुख्यमंत्री और कैबिनेट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी होना है। इसलिए अब रिजल्ट को लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूपी टीईटी 2021 के नतीजे 25 मार्च यानी नए मंत्रियों के पदभार संभालने के बाद जारी हो सकते हैं। उसके बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा। रिजल्ट से पहले अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़ें :
Sarkari Naukri UPTET Result 2022 Live: जानिए कहां-कहां निकलीं सरकारी नौकरियां और क्या आज जारी होगा यूपी टीईटी रिजल्ट?
UPTET Result पहले प्रोविजनल आंसर की जारी हुई थी
इससे पहले, बेसिक शिक्षा बोर्ड ने 27 जनवरी, 2022 को यूपीटीईटी 2021-22 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को एक फरवरी, 2022 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। इन आपत्तियों की समीक्षा के आधार पर, अंतिम परिणाम जारी होगा। परिणाम को 25 मार्च के बाद घोषित किया जा सकता है। यूपी टेट परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी।
UPTET Result प्रमाण-पत्र जीवन भर के लिए मान्य होगा
यूपीटीईटी परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को एक प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा, जो ऑनलाइन उपलब्ध होगा। पहले इसकी वैलिडिटी सात साल तक रहती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर आजीवन कर दिया गया है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार सरकारी स्कूल में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।