पिछले कुछ वर्षों का ट्रेंड देखें तो परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी कुछ ही दिनों के भीतर आने की उम्मीद जताई जा रही है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET परीक्षा विवरण
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 05 बजे तक राज्य के 35 जिलों में आयोजित की गई थी।