फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPET Admit Card: यूपी पीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, यहां पढ़ें डाउनलोड करने का तरीका

Sun, 02 Oct 2022 02:27 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
UPSSSC PET Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी की UPSSSC ने UPPET/यूपीपीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। इसे डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार UPPET 2022 के लिए आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी की पीईटी का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में करीब 37.34 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। 

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।

इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। 
विज्ञापन

कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें