UPSC NDA-NA 2023 पदों का विवरण
एनडीए और एनए 1 परीक्षा 2023 के जरिए कुल 395 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में 208 नौसेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में 42, वायु सेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) 120, नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) 25 यूपीएससी 16 अप्रैल को एनडीए 1 परीक्षा 2023 आयोजित करेगा। जिसमें 151 वें कोर्स के लिए एनडीए की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश और दो जनवरी, 2024 से शुरू होने वाले 113 वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बता दें कि यूपीएससी एनडीए एनए फर्स्ट भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू की गई थी। 10 जनवरी 2023 आवेदन का आखिरी दिन था। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।