चिकित्सा अधिकारी के लिए 232 चयनित
संघ लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार में चिकित्सा अधिकारी (जीडीएमओ उप-संवर्ग) के 234 पदों को भरने के लिए विज्ञापन संख्या 09/2023 के तहत भर्ती का आयोजन किया था। भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 मई से 20 अगस्त के बीच किया गया था। वहीं, 27.08.2024 से 06.09.2024 तक आयोजित साक्षात्कार के आधार पर कुल 232 उम्मीदवारों की सिफारिश की है। 02 आपके पद रिक्त रखे गए हैं क्योंकि मेरिट सूची में कोई पीएच-ओएच उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं।
सहायक प्रोफेसर के लिए 9 की सिफारिश
संघ लोक सेवा आयोग ने आयुष निदेशालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार में सहायक प्रोफेसर/व्याख्याता (चिकित्सा विभाग) के पद के लिए विज्ञापन संख्या 11/2023 के तहत भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 नवंबर, 2023 को किया था। इस भर्ती के लिए आयोग ने 9 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की है। साक्षात्कार का आयोजन 9 सितंबर से 13 सितंबर, 2024 के बीच किया गया था।
30 दिन बाद आएगी मार्कशीट
साक्षात्कार देने वाले उम्मीदवारों के अंक, कटऑफ अंक, आदि को भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद या तीस दिनों के भीतर (जो भी बाद में हो) आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।