UPSC IES/ ISS DAF 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ISS) परीक्षा 2023 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर 3 अक्तूबर शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
आयोग का लक्ष्य कुल 51 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 18 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा के लिए और 33 रिक्तियां भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए हैं। इससे पहले, आयोग ने जून में आयोजित आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2023 का परिणाम जारी किया था। योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण दौर के लिए उपस्थित होना होगा।