कब जारी होगा RPSC RAS admit card 2023?
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। आरपीएससी आरएएस 2023 परीक्षा 1 अक्तूबर 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को 24 सितंबर से अपने पोर्टल पर लॉग इन करके परीक्षा केन्द्र के जिले की जानकारी मिल जाएगी। अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड
एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उसे आसानी से डाउनलोड कर पाएंगें।
- आधिकारिक वेबसाइट - rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आपका आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट भी ले लें।