फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IES, ISS 2023: दिसंबर में इस दिन से शूरू होगा साक्षात्कार दौर, जारी हुआ कार्यक्रम; पढ़ें पूरा अपडेट

Sat, 18 Nov 2023 11:17 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC IES, ISS 2023: यूपीएससी ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2023 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। साक्षात्कार दौर दिसंबर में नीचे बताई तिथि से शुरू होगा।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC IES/ISS 2023 Interview Schedule OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2023 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आईईएस/आईएसएस परीक्षा के साक्षात्कार दौर में शामिल होना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर शेड्यूल देख सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगा साक्षात्कार दौर

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आयोग ने आईईएस/आईएसएस परीक्षा, 2023 के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) सोमवार, 18 दिसंबर, 2023 से शुरू करने का निर्णय लिया है। साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण सभी दिनों में दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला सत्र सुबह 9 बजे से और दूसरा सत्र दोपहर 1 बजे से होगा।

डीएएफ जमा करना जरूरी

जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित तिथि और समय के भीतर डीएएफ जमा नहीं किया, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और पहले निर्देश के अनुसार उस उम्मीदवार को कोई ई-समन लेटर जारी नहीं किया जाएगा।

जल्द जारी होगा ई-समन पत्र

उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए ई-समन पत्र जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे। एक बार जारी हो जाने के बाद इन्हें आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। 24 अगस्त, 2023 को हुई परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार व्यक्तित्व परीक्षण दौर में उपस्थित होने के पात्र हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवारों को मिलेगी यात्रा प्रतिपूर्ति

साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति दी जाएगी जो केवल द्वितीय/शयनयान श्रेणी ट्रेन किराया (मेल एक्सप्रेस) तक सीमित होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें