UPSC ESE उम्मीदवारों का चयन
आयोग की तरफ से जारी रिजल्ट के मुताबिक 401 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिनमें से 178 सिविल इंजीनियरिंग के लिए, 46 मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए और 64 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए चुने गए हैं।
आयोग परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर चयनित उम्मीदवारों की मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा। यूपीएससी ईएसई परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के परिणाम में बागपत जिले के विनीत जैन ने पहला स्थान हासिल किया है।