आज है अंतिम तिथि
आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 06 मार्च, 2024 कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "The last date for submission for CS(P)-IFoS(P)-2024 has been extended till 06-03-2024 (06:00 PM)"
26 मई को होगा एग्जाम
सिविल सेवा 2024 परीक्षा के माध्यम से, यूपीएससी लगभग 1,056 रिक्तियां भरेगा। रिक्तियों से जुड़े विस्तृत विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।