UPSC CSE Prelims Analysis: संघ लोक सेवा आयोग ने यूएसपीसी सीएसई प्रीलिम्स पेपर -1 और पेपर -2 का आयोजन 28 मई 2023 को दो पारियों में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक किया था। इसके तहत लगभग लगभग 1105 रिक्तियों को भरा जाएगा। एक ऑनलाइन कोचिंग पोर्टल के यूपीएससी एक्सपर्ट फैकल्टी सरमद मेहराज ने पेपर का विश्लेषण किया है।
राष्ट्रपति चुनाव, धन विधेयक, कानून की उचित प्रक्रिया, आपातकालीन प्रावधान जैसे विषयों को कवर करने वाले 15 प्रश्न शामिल थे। कठिनाई स्तर की बात करे तो मध्यम स्तर का पेपर था। कुछ विशुद्ध रूप से तथ्यात्मक प्रश्न पूछे गए थे जिनका उत्तर देना कठिन था।
इतिहास से कुल 16 प्रश्न पूछे गए थे। कठिनाई स्तर की बात करें तो यह आसान से मध्यम का था। जिन क्षेत्रों में ज्यादा फोकस किया गया, वे विधर्मी धर्म, पुरस्कार, साहित्य, संवैधानिक इतिहास समयरेखा और कालक्रम के थे। करंट अफेयर्स या स्टेटिक डोमिनेटेड या मिक्स: करंट अफेयर्स पर 2 प्रश्नों के साथ स्टेटिक ओरिएंटेड और 2 जो मिक्स सवाल थे। पिछले साल के प्रश्नपत्र से अगर तुलना करें तो इस बार इतिहास के प्रश्न तुलनात्मक रूप से आसान थे। प्राचीन आधुनिक कला और संस्कृति से एक कठिन प्रश्न था। मध्ययुगीन आसान था और कला और संस्कृति आम तौर पर मध्यम कठिन क्षेत्र बने रहे। आधुनिक भारत के एक प्रश्न को छोड़कर सब आसान था।
इकोनॉमिक्स से 14 प्रश्न पूछे गए थे। पेपर कठिन था। मुख्य फोकस वाले क्षेत्रों की बात करें तो बैंकिंग, वित्तीय बाजार, कृषि पर था। करंट अफेयर्स या स्टेटिक डोमिनेट या मिक्स - सीए डोमिनेटेड। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र से तुलना करें तो पेपर अधिक कठिन था।
पर्यावरण और पारिस्थितिकी से कुल 16 प्रश्न पूछे गए थे। कठिनाई स्तर की बात करें तो मध्यम से कठिन स्तर के सवाल थे। मुख्य फोकस वाले क्षेत्र की बात करें तो प्रजातियों का विवरण, अवधारणाएं, जैव विविधता पर अधिक केंद्रित था।
करंट अफेयर्स या स्टेटिक या मिश्रण - पिछले दो वर्षों के करंट अफेयर्स, अधिक तथ्य आधारित। पिछले साल के पेपर से तुलना करें तो सवाल आसान लग रहे थे, लेकिन पूछे गए तथ्यों ने इसे पिछले साल की तुलना में थोड़ा कठिन बना दिया।
इस साल साइंस एंड टेक्नोलॉजी से कुल 12 प्रश्न पूछे गए हैं। प्रश्न पत्र स्थिर और समसामयिक मामलों के मिश्रण के साथ मध्यम कठिनाई स्तर का है। दो प्रश्न अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से तीन प्रश्न ऊर्जा से और दो प्रश्न जैव प्रौद्योगिकी से पूछे गए थे। इस प्रकार 12 में से 7 प्रश्न इन क्षेत्रों से पूछे गए थे। सामान्य विज्ञान के प्रश्न फिर से गायब रहे, जैसा कि हाल के कुछ पेपरों में रहा है।
पिछले दो पेपरों की तुलना में, यह आसान पेपर है, क्योंकि कुछ प्रश्नों में दिए गए विकल्प उम्मीदवार के लिए उत्तर लिखने में में मदद करने वाले थे। फिर भी, आसान पेपर नहीं है, क्योंकि कुछ प्रश्न असामान्य क्षेत्रों से दिए गए हैं।
भूगोल से इस बार 16 प्रस्न पूछे गए थे। कठिनाई स्तर मध्यम स्तर था। मुख्य फोकस क्षेत्र भौतिक भूगोल रहा। करंट अफेयर्स या स्टेटिक डोमिनेट या मिक्स - स्टेटिक डोमिनेट और कुछ कॉन्सेप्ट सीए से
पिछले साल के प्रश्न पत्र से तुलना करें तो पिछले साल की तुलना में पेपर आसान था।