UPSC 28 मई को ऑफलाइन मोड में सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन करेगा। प्रीलिम्स परीक्षा के दो पेपर होंगे और उम्मीदवारों को दोनों पेपरों के कटऑफ में उपस्थित होना और क्लियर करना होगा। इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 1,105 और भारतीय वन सेवा (IFS) में 150 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें 37 रिक्तियां उन व्यक्तियों के लिए हैं जो बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी में आते हैं।
UPSC CSE एडमिट कार्ड गाइडलाइन
उम्मीदवारों को यूपीएससी एडमिट कार्ड 2023 का एक से अधिक प्रिंटआउट लेना चाहिए और इसे सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए। जिससे कि परीक्षा के दिन यह आसानी से मिल सके। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र लेकर जाना होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ भी अपने साथ रखें। परीक्षा केंद्र पर सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।