ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 16 से 19 मई तक दो पालियों में आयोजित की जानी है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.20 बजे से शाम 5.40 बजे तक होगी।
उम्मीदवारों का वेतन
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1010 पदों को भरना है। प्रिंसिपल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपए प्रतिमाह, पीजीटी टीचर के पद पर चयनित उम्मीदवार को 47,600 रुपये प्रतिमाह, टीजीटी टीचर के पद पर चयनित उम्मीवार को 44,900 रुपये वेतन मिलेगा।
OAVS Recruitment आवेदन शुल्क
प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1250 रुपये लागू है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के शिक्षण पदों के लिए शुल्क 1500 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये है।