फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE Mains 2022: 16 सितंबर से शुरू होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, पढ़ें अहम टिप्स और गाइडलाइंस

Wed, 14 Sep 2022 07:17 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE Mains 2022: अब परीक्षा काफी नजदीक है इसलिए इस खबर में आपके लिए लेकर आए हैं परीक्षा के लिए जरूरी टिप्स और अहम गाइडलाइंस और कुछ जरूरी टिप्स जो आपके लिए मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
UPSC CSE Main 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE Mains 2022: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2022 का आयोजन 16 सितंबर, 2022 से किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 में सफलता प्राप्त की थी, वे अब मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा (UPSC CSE Mains) 16, 17, 18, 24 और 25 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 09 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगी। परीक्षा 09 विषयों के लिए होगी और इसके कुल अंक 1750 होंगे। क्योंकि अब परीक्षा काफी नजदीक है इसलिए इस खबर में आपके लिए लेकर आए हैं परीक्षा के लिए जरूरी टिप्स और अहम गाइडलाइंस जो आपके लिए मददगार साबित होंगे। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

मॉक टेस्ट है जरूरी
किसी भी परीक्षा के लिए सबसे जरूरी भाग मॉक टेस्ट का अभ्यास है। अब जब परीक्षा में केवल कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में उम्मीदवार जितना हो सके मॉक टेस्ट को सॉल्व करने की कोशिश करें। इससे उन्हें परीक्षा का प्रश्नों और अपनी तैयारी दोनों का ही अंदाजा हो जाएगा।

कुछ नया न शुरू करें
सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार अब किसी नई पुस्तक या टॉपिक को पढ़ना शुरू न करें। ऐसे में ध्यान बंटने का खतरा है। छात्र जिन टॉपिक्स को पूरा कर चुके हैं उन्हें रिवाइज करना शुरू कर दें। अपने टाइम को मैनेज करें। 

सेहत का ध्यान रखें और तनाव न लें
सिविल सेवा परीक्षा  में भाग ले रहे छात्र परीक्षा के आखिरी समय में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। समय से सोए, समय पर अच्छा खाना खाएं और तनाव तो बिल्कुल भी न लें। 

इन बातों का रखें ख्याल
  • उम्मीदवार बताए गए समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
  • प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र को साथ रखें।
  • ब्लैक बॉल पेन लेकर आएं।
  • कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।
  • प्रश्नों को समझ कर आंसर दें।
विज्ञापन

ये काम बिल्कुल भी न करें
  • उम्मीदवार परीक्षा में देरी से और बिना प्रवेश पत्र के न पहुंचें, अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
  • उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में आस-पास में ताक-झांक या पूछताछ न करें।
  • उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामग्री लेकर न जाएं।
  • उम्मीदवार बिना अनुमति लिए अपनी सीट को न छोड़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें