UPSC CSE Mains Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2023) मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी सीएसई मुख्य प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड के साथ एक मूल वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाना होगा। आयोग 15 सितंबर, 2023 को यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा।