फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Mains Result 2023: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 08 Dec 2023 07:07 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Mains Result 2023: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Civil Services Mains Exam Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपीएससी मेन्स 2023 परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 14,000 से अधिक छात्र शामिल हुए थे। अब रिजल्ट जारी हो चुका है। उम्मीदवार आधिकारकि वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में भाग लेने से पहले डीएएफ-2 फॉर्म भरना होगा। यूपीएससी सीएसई परीक्षा का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। 

CSE Mains Result 2023  मुख्य परीक्षा तिथियां

यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर, 2023 को दो सत्रों में आयोजित की थी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला था। बता दें कि यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 13 लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिनमें से 15 हजार उम्मीदवारों को यूपीएससी मेन्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

UPSC Main Result 2023 28 उम्मीदवारों का रुका रिजल्ट

इस साल, यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 15 से 24 सितंबर तक आयोजित की गई थी। 28 उम्मीदवारों का परिणाम अदालत में लंबित मामलों के कारण रोक दिया गया है। सभी उम्मीदवारों की अंकतालिकाएं अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) आयोजित करने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी और 30 दिनों तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन

UPSC Mains ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • पीडीएफ के रूप में एक नया पेज खुलेगा।

  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।

  • पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें