24 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
यूपीएससी सीडीएस II 2021 की परीक्षा नवंबर, 2021 में शासी निकाय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त, 2021 निर्धारित की गई है। बता दें कि यूपीएससी सीडीएस II 2021 भारतीय सैन्य अकादमी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली दूसरी परीक्षा है।
यूपीएससी सीडीएस II 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम |
दिनांक |
| यूपीएससी सीडीएस II 2021 परीक्षा अधिसूचना |
4 अगस्त 2021
|
| आवेदन करने की अंतिम तिथि |
24 अगस्त, 2021 |
| सीडीएस II 2021 परीक्षा |
14 नवंबर, 2021 |
यूपीएससी सीडीएस II: यह है निर्धारित योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता रखने वाले, यूपीएससी सीडीएस II 2021 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। भारतीय नौसेना अकादमी में प्रवेश के लिए, अभ्यर्थियों के पास इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए, अभ्यर्थियों के पास कक्षा 11वीं और 12वीं में गणित और भौतिकी के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री भी होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।