UPSC CDS-1 Exam 10 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
यूपीएससी सीडीएस-1 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 10 जनवरी को शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, महिला/ एससी/ एसटी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें।
