उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) की सत्र 2019-20 की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। क्षेत्रीय निदेशिका डॉ. कविता त्यागी ने बताया कि विवि के क्षेत्रीय केंद्र नोएडा के अंतर्गत तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
एस-20 सेक्टर- 39 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एस-1170 सेक्टर- 62 प्रेरणा जन संचार और शोध संस्थान, एस-1607 नोएडा, एस-1445 धूम, दादरी, एस-1206 के सभी स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में पंजीकृत छात्रों का परीक्षा केंद्र एस-633 सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज डासना को बनाया गया है। दूसरा केंद्र मुल्तानीमल मोदी पीजी कॉलेज मोदीनगर और तीसरा केंद्र धर्म समाज कॉलेज अलीगढ़ को बनाया गया है। छात्र
www.uprtou.ac.in पर जाकर अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।