फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS 2023: यूपीपीएससी पीसीएस के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा मानदंड और परीक्षा पैटर्न

Fri, 03 Mar 2023 04:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC PCS 2023 Exam Pattern: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से यूपीपीएससी पीसीएस 2023 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए आवेदन संबंधी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधी सभी मानदंड और परीक्षा का पैटर्न यहां बताया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC PCS 2023 Exam Pattern: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से यूपीपीएससी पीसीएस 2023 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी पीसीएस शुक्रवार, तीन मार्च से अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा के लिए आवेदन संबंधी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधी सभी मानदंड और परीक्षा का पैटर्न यहां बताया गया है। यूपीपीएससी पीसीएस 2023 परीक्षा के लिए जहां ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन अप्रैल है, जबकि यूपीपीएससी पीसीएस 2023 ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल, 2023 है।  

UPPSC PCS 2023: शैक्षणिक योग्यता 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लगभग 173 विभिन्न प्रशासनिक पदों को प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से भरा जाना है। जिन उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है, वे इसके लिए आवेदन करने के पात्र हैं। 

 

UPPSC PCS 2023: आवेदन संबंधी पात्रता मानदंड

आवेदक की आयु 1 जुलाई 2023 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यूपीपीएससी पीसीएस 2023 की विस्तृत अधिसूचना में आवेदन की तारीख और विवरण, आवेदन शुल्क, जाति प्रमाण पत्र का प्रोफार्मा, मुख्य परीक्षा के विषय और पाठ्यक्रम के बारे में निर्धारित प्रारंभिक और महत्वपूर्ण निर्देश, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, आरक्षण और आयु में छूट, और अन्य शामिल होंगे।

 

UPPSC PCS 2023: आयु सीमा नियम

  • किसी भी विषय से स्नातक आवेदक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।
  • यह भी ध्यान देना चाहिए कि चयन के लिए आवेदकों को एक जुलाई, 2023 को 21 वर्ष की आयु पूरी करनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन

UPPSC PCS 2023: तीन चरण में होगी परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल अंक 400 हैं। यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा है जिसमें दो पेपर - सामान्य अध्ययन-1 और सामान्य अध्ययन-2 (CSAT) होते हैं। 

मुख्य परीक्षा : इसमें एक लिखित परीक्षा और एक साक्षात्कार होता है। लिखित परीक्षा में नौ पेपर होते हैं, जिनमें से सात अनिवार्य होते हैं और दो वैकल्पिक होते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए कुल अंक 1500 हैं।

साक्षात्कार : परीक्षा का अंतिम चरण साक्षात्कार है। साक्षात्कार में 100 अंकों का भार होता है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को फिर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें