फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: डीकिन विश्वविद्यालय को गिफ्ट सिटी में परिसर स्थापित करने की मिली मंजूरी, आठ मार्च को होगी घोषणा

Fri, 03 Mar 2023 03:21 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IFSCA: ऑस्ट्रेलिया के डीकिन विश्वविद्यालय को गुजरात के गिफ्ट सिटी में अपना परिसर स्थापित करने की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Deakin university - फोटो : @Deakin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Deakin University of Australia: अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) ने ऑस्ट्रेलिया के डीकिन विश्वविद्यालय को गुजरात के गिफ्ट सिटी में अपना परिसर स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के साथ डीकिन भारत में अपना कैंपस स्थापित करने वाला पहला विदेशी विश्वविद्यालय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएफएससीए के अध्यक्ष इंजेती श्रीनिवास ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से कहा, ''हमने डीकिन विश्वविद्यालय को गिफ्ट सिटी में अपना परिसर स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।'' आठ मार्च को गांधीनगर में होने वाले एक समारोह के दौरान आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें