फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्रों में भ्रम! अफवाहों से बचें, पढ़ें अपने हर सवाल का जवाब

Mon, 21 Apr 2025 03:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP UP Board Result 2025: रविवार 20 अप्रैल को बड़ी संख्या में छात्रों को यह भ्रम हो गया था कि यूपी बोर्ड आज परिणाम जारी करने वाला है। वे बार-बार वेबसाइट पर विजिट कर रहे थे, जबकि ऐसा नहीं था। वह सिर्फ एक अफवाह मात्र थी। इस खबर में सभी आवश्यक सवालों के जवाब दिए गए हैं, साथ ही रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख भी बताई गई है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़े सभी सवालों का जवाब, UP Board Result 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result Date and Time: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। ऐसे में छात्र और अभिभावकों के बीच भ्रम की स्थित बनी हुई है। अफवाह के चलते ही रविवार को बड़ी संख्या में छात्र यह सोचकर बैठे कि आज परिणाम जारी होने वाला है, जबकि ऐसा नहीं था। छात्र और अभिभावक परिणाम जारी होने की तिथि को लेकर परेशान हैं।

विज्ञापन


ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि यूपी बोर्ड संभावित रूप से परिणाम कब जारी करेगा और आप अपना रिजल्ट बिना किसी असुविधा के कहां चेक कर सकेंगे। इस खबर में आपको आपके ज्यादातर सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

अफवाहों से कैसे बचें?

  • किसी भी सूचना पर तब तक भरोसा न करें, जब तक कि वह आधिकारिक स्त्रोत से प्राप्त न हों।
  • सूचना को आगे बढ़ाने से पहले अपने स्तर पर उसकी जांच पड़ताल करें।
  • किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक हैंडल्स (यूपी बोर्ड की वेबसाइट, यूपी बोर्ड का एक्स हैंडल) पर ही भरोसा करें।
  • इसके अलावा, किसी भी ताजा अपडेट के लिए आप अमर उजाला की वेबसाइट को भी चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कैसा रहा पिछले वर्षों में यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? जानें पास प्रतिशत और टॉपर के अंक

किसी भी तरह की अफवाहों से बचने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए लिंक पर पंजीकरण कर लें। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी मिलती रहेगी। इतना ही नहीं, परिणाम जारी होने पर आपको नोटिस भी भेजा जाएगा, जिससे आप अपना रिजल्ट सबसे तेज और बिना किसी असुविधा के चेक कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें


1 मार्च 2025 को बोर्ड ने सूचित किया था कि सोशल मीडिया पर कुछ अकाउंट यूपी बोर्ड के नाम से गलत सूचना प्रसारित कर रहे हैं। बोर्ड ने कहा था, "सोशल मीडिया पर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के नाम से फेक अकाउंट बनाकर परीक्षार्थियों में भय एवं भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर साइबर क्राइम एक्ट के अंतर्गत लाखों का जुर्माना एवं जेल का प्रावधान है।"

यह भी पढ़ें: कम मार्क्स पर भी मिल सकता है मौका, ये हैं यूपी बोर्ड के छात्रों के पास मौजूद विकल्प

15 अप्रैल को रिजल्ट जारी होने की अफवाह

अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ही यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने की तारीख को लेकर तरह-तरह के दावे करने का सिलसिला शुरू हो गया था। हालांकि, बोर्ड ने इसको संज्ञान में लेकर समय रहते सभी दावों का खंडन किया था। बोर्ड भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ मार्च में की कार्रवाई कर चुका था।

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में यह फर्जी खबर वायरल हुई कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे 15 अप्रैल को जारी करने वाला है। जबकि ऐसा नहीं था। बोर्ड ने इस खबर को भी खारिज कर दिया था।




यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने अंक हैं जरूरी? जानें पूरी डिटेल

इसके बाद 20 अप्रैल को बनी भ्रम की स्थिति

रविवार 20 अप्रैल को बड़ी संख्या में छात्रों और अभिभावकों के बीच भ्रम फैला कि बोर्ड आज नतीजे जारी करने वाला है। यह भी एक अफवाह मात्र थी। जबकि बोर्ड ने अभी तक परिणाम जारी करने की सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दरअसल, बोर्ड ने पिछले वर्ष 20 अप्रैल को नतीजे जारी किए थे, ना कि इस बार बोर्ड 20 अप्रैल को नतीजे जारी करने वाला था।

यह भी पढ़ें: चार वर्षों में कैसा रहा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? जानें पास प्रतिशत और टॉपर के अंक

UP Board Result Date: तो फिर कब जारी होगा परिणाम?

खबर लिखे जाने तक यूपी बोर्ड ने परिणाम जारी करने की सटीक तारीख का आधिकारिक एलान तो नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई दिनों से तारीख को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए परिणाम जारी करने के लिए 25 या 26 अप्रैल की तिथि संभावित की है। परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट यहां चेक करते रहें

कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

परिणाम जारी होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्मय से ही अपना रिजल्ट सबसे तेज और बिना किसी असुविधा के चेक और डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले amarujala.com/results पर जाएं।
  • वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पिछले साल हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में किसने किया टॉप? देखें टॉपर लिस्ट और जेंडरवाइज परफॉर्मेंस
 

UP Board Passing Marks: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

इस बार हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 51,34,725 (94.44) उपस्थित और 3,02,508 (5.56 फीसदी) अनुपस्थित रहे। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33% अंक हासिल करने होते हैं।

UP Board Re-evaluation: दोबारा कॉपी चेक कराने का विकल्प

अगर किसी छात्र को लगता है कि किसी विषय में उसे अपेक्षा से कम अंक मिले हैं या उसकी कॉपी की जांच में कोई गलती हुई है, तो वह स्क्रूटनी यानी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है।

UP Board Compartmental Exam: एक या दो विषयों में फेल हो गए तो...?

यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो यूपी बोर्ड ऐसे छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका देता है।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? आसान है तरीका, अच्छे से समझ लें हर स्टेप

UPMSP UP Board Grace Marks: ग्रेस मार्क्स किसे मिलते हैं?

ग्रेस मार्क्स का उद्देश्य छात्रों को थोड़े से अंक कम होने पर पास करने का अवसर देना है। यदि कोई छात्र किसी विषय में पास होने के लिए जरूरी अंक (जैसे 33 अंक) से कुछ अंक कम प्राप्त करता है, तो उसे बोर्ड की तरफ से कुछ अतिरिक्त अंक मिल सकते हैं, जिससे वह पास हो सकता है।
विज्ञापन

UP Board Result Past Years Trends: पिछले पांच वर्षों में कब-कब जारी हुए नतीजे?

पिछले साल 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था, जबकि 2023 में 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे परिणाम घोषित किए गए थे। वहीं 2022 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 18 जून को जारी हुआ था, जबकि 2021 में कोविड-19 महामारी के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी और परिणाम 31 जुलाई को घोषित हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें