UP Board Result: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के परिणाम 27 जून को दोपहर 12.30 बजे घोषित होंगे। इस साल परिणामों में देरी देश में हुए लॉकडाउन के कारण हुई। मूल्यांकन प्रक्रिया के बीच में रुक जाने से छात्रों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। लेकिन अब परिणाम जारी होने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। दो दिन बाद पता चलेगा कि इस साल राज्य में पास प्रतिशत कितना रहा। हर साल बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से अनुमान लगाया जाता है कि पिछले बीते सालों के मुकाबले इस साल छात्रों का प्रदर्शन कैसा रहा। लेकिन एक साल ऐसा भी था जब टॉपर्स को देखने के लिए आंखें तरस गईं। आगे पढ़ते हैं क्या था पूरा मामला...