फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के छात्र रहें नंबर बढ़वाने वाले फर्जी कॉल से सावधान! पढ़ें बोर्ड की एडवाइजरी

Thu, 04 Apr 2024 07:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों को नंबर बढ़वाने के लिए फर्जी कॉल्स आ रहे हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला की ओर से इस संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। नीचे पढ़िए नोटिस में क्या कहा गया है और रिजल्ट कब तक आएगा। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट जानने और जारी होने पर सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
विज्ञापन
UP Board Result 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 10th 12th Result 2024: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। रिजल्ट के लिए छात्रों के इंतजार के बीच यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला की ओर से एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, यूपी बोर्ड के छात्रों के पास फर्जी कॉल्स आने का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति छात्र के पास कॉल करके उसे नंबर बढ़ाने का लालच देता है। बोर्ड ने ऐसे साइबर ठगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। साथ ही, बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को ऐसे फर्जी कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है।

ये रहा नोटिस

यूपी बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि 10वीं-12वीं के छात्रों को नंबर बढवाने के लिए फर्जी कॉल्स आ रहे हैं। कुछ साइबर ठग छात्रों/अभिभावकों से नंबर बढवाने के बदले पैसों की मांग कर रहे हैं। बोर्ड ने छात्रों/अभिभावकों से अपील की है कि इन ठगों के बहकावे में न आएं।

जल्द जारी होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटर की कॉपियों की जांच निर्धारित अवधि से एक दिन पहले, 30 मार्च को पूरी कर ली। अब बोर्ड रिजल्ट देने की तैयारी कर रहा है। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया था। यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार हाई स्कूल के 29 लाख और इंटर के 25 लाख स्टूडेंट्स को है। इस बार की परीक्षाओं में 55 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।
विज्ञापन

अप्रैल में आ सकता है रिजल्ट

UPMSP द्वारा हाई स्कूल तथा इंटर के 50 लाख से अधिक स्टूडेंट्स की कुल 2.85 करोड़ कॉपियों की जांच का काम 12 दिन में पूरा कर लिया गया। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो मूल्यांकन कार्य पूरा होने के 3 सप्ताह के भीतर UPMSP द्वारा हाई स्कूल व इंटर परीक्षाफल की घोषणा की जाती है। पिछलों वर्षों का आंकड़ा देखें तो यूपी बोर्ड द्वारा इस वर्ष अप्रैल के अंत तक रिजल्ट जारी करने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें