फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Compartment Exam 2024: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित; इस दिन है एग्जाम

Fri, 05 Jul 2024 03:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board 10th, 12th Compartment Exam Date 2024: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 10th, 12th Compartment Exam Date 2024: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmpsp.edu.in. पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से दोपहर 11:15 तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक होगी।

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को संबंधित विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। यदि कोई छात्र इस परीक्षा में भी न्यूतम अंक हासिल नहीं कर पाता है तो उसे फेल माना जाएगा और अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

UP Board Compartment Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

बता दें यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
  • UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmpsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board Class 10th 12th Compartment Exam Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें