उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परिषद की ओर से राज्य में यूपी जेईई (UPJEE) यानी उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) का आयोजन छह से 12 जून तक किया जाना निर्धारित किया गया है।
तकनीकी शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश से संबद्ध सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यूपी जेईई का आयोजन किया जाता है। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।