देश की वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीसीईटी) 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
देश की वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीसीईटी) 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें यह परीक्षा 15 जून 2021 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन परीक्षार्थियों की भारी संख्या और अभ्यर्थियों को होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को कुछ समय के लिए टालने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक यूपीसीईटी 2021 के लिए अभ्यर्थी अब 31 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई थी। वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 31 मई 2021 कर दी गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, अपने आवेदन पत्र में 2 जून से 8 जून के बीच सुधार कर सकते हैं।
इन पाठ्यक्रमों में मिलता है प्रवेश
इस प्रवेश परीक्षा के जरिए स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। जैसे तीन वर्षीय बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स, बैचलर ऑफ फैशन एंड अपैरल डिजाइन, बैचलर ललित कला, बैचलर ऑफ डिजाइन, चार वर्षीय बैचलर ऑफ फार्मेसी, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन आदि।