उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन का एक और मौका प्रदान किया है। प्रदेश के विद्यार्थी अब 29 अक्तूबर 2021 से लेकर 30 नवंबर 2021 तक सरकार द्वारा चलाए जाने वाले दूसरे चरण के तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति दिसंबर के महीने में उनके बैंक खाते में आ जाएगी।
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन के दूसरे चरण में 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थी 29 अक्तूबर 2021 से 19 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति 27 दिसंबर 2021 तक बैंक खाते में भेज दी जाएगी। कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति (दशमोत्तर छात्रवृत्ति) के लिए 30 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इनके बैंक खाते में भी दिसंबर के आखिर तक छात्रवृत्ति की राशि आ जाएगी। ऐसे छात्र जो 9वीं से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी तैयारी हो गयी है अब बिलकुल आसान।
अब IITians और Ph.D स्कॉलर कराएंगे FREE तैयारी- JOIN NOW
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। सरकार द्वारा जारी किए गए इससे पहले के टाइम-टेबल के अनुसार विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर रखी गई थी। वहीं विद्यालयों द्वारा सभी दस्तावेजों और आवेदन पत्र की पुष्टि के बाद आवेदन पत्र को फॉरवर्ड करने की आखिरी तारीख 28 अक्तूबर थी। हालांकि, पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित न करने और परिणामों में गड़बड़ी सामने आने के कारण कई छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए थे। कई अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र भी किसी न किसी समस्या से आवेदन नहीं कर पाएं थे।
विद्यार्थियों ने इसके बाद प्रदेश की सरकार से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तारीखों को आगे बढ़ाने की अपील की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तारीखों को आगे बढ़ा दिया है और छात्रों की बड़ी संख्या को राहत प्रदान की है।