बीते सप्ताह प्राविधिक शिक्षा निदेशक ने दिए थे संकेत
बता दें कि बीते सोमवार को ही निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने बताया था कि 16 जनवरी तक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। इस दौरान ऑनलाइन क्लास चलेंगी। 16 जनवरी तक कोविड संक्रमण नियंत्रण में आता है तो परीक्षाएं कराई जाएंगी। अगर केस कम नहीं हुए तो परीक्षाएं टाल दी जाएंगी।
सोशल मीडिया पर छात्र- अभिभावक चला रहे थे अभियान
उधर, सोशल मीडिया पर छात्रों और उनके अभिभावकों का ऑफलाइन परीक्षा को स्थगित करने की मांग तेज हो रही थी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी ऑफलाइन परीक्षा का विरोध कर रहे थे।
चुनाव में ऑफलाइन परीक्षाएं मुश्किल
वहीं, फरवरी में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और मार्च में नतीजे आएंगे। ऐसे में पॉलिटेक्निक परीक्षाएं ऑफलाइन होना मुश्किल थीं। क्योंकि, शिक्षक इलेक्शन में ट्रेनर और मास्टर ट्रेनर के रूप में काम करेंगे। कई जिलों के पॉलिटेक्निक संस्थानों में स्ट्रांग रूम और प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाते हैं। ऐसे में परीक्षाओं को टालना ही मुनासिब समझा गया है।